अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या22अगस्त24*सरयू नदी ने रौद्र रूप की धारण, नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
अयोध्या में सरयू नदी विकराल रूप धारण कर ली है। लगातार सरयू नदी में जल वृद्धि हो रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में जल भराव की नौबत उत्पन्न हो गई है। लगातार सरयू नदी का जल बढ़ता जा रहा है। नदी खतरे के निशान से लगभग 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बताते चले कि नेपाल से और अन्य बांधो से जल छोड़े जाने के कारण सरयू नदी में अचानक जल वृद्धि हो गई है। जिसके चलते सरयू नदी घाट की कई सीढ़ियां पानी में समाहित हो गई हैं तो वहीं नदी से सटे हुए इलाकों में जलमग्न की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।इसके कारण किसान अपने मवेशियों के साथ बांधों पर शरण लिए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी सरयू नदी के जल में और वृद्धि होगी। जिसके चलते नदी से सटे इलाके में रहने वाले लोग परेशान है। जिला प्रशासन की ओर से अयोध्या सरयू नदी के स्नान घाटों पर जल बैरिंग करवाया गया है, ताकि कोई डूबने न पाए।
Visual.. wkt वासुदेव यादव अयोध्या

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक