कानपुर देहात 20 अगस्त 2024 *किसान दिवस का विकास भवन सभागार में 21 अगस्त को होगा आयोजन*
शासन के निर्देशों व जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में उप कृषि निदेशक रामबचन राम बताया कि कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार माती में पूर्वाहन 12:00 बजे से किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजित कर कृषकों की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओं / कार्यक्रमों एवं नवीनतम / उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाता है।
उक्त के अनुक्रम में अवगत कराना है दिनांक 21.08.2024 (दिन बुधवार) को विकास भवन सभागार में पूर्वाहन 12:00 बजे से किया जायेगा।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 27 सितम्बर 26*सीओ के साथ एसपी ने किया मासिक समीक्षा गोष्टी*