कानपुर नगर16अगस्त24*रेडिएंट पनकी मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया*
पनकी के सी ब्लॉक स्थित पनकी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया वही देशभक्ति गाने पर परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में आए अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया
*कानपुर:* पनकी सी ब्लॉक में स्थित रेडिएंट पनकी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर व आज अखबार से क्राइम रिपोर्टर महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय के कुछ छात्राएं रानी लक्ष्मी बाई,सरोजिनी नायडू, भारत माता की वेशभूषा में भी नजर आईं कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीतो से हुई इस अवसर पर छात्रों ने अपनी गीतों भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया इस मौके पर विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा एवं राष्ट्र की रक्षा व सुरक्षा करने की शिक्षा देने की सलाह दी
इस कार्यक्रम का संचालन शक्ति रंजन शुक्ला द्वारा किया गया विद्यालय में प्रमुख रूप से प्रबंधक रविंद्र सिंह यादव, नीलिमा मिश्रा के अलावा अन्य अध्यापिकाएं उपस्थिति रही

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,