पंजाब 14 अगस्त 2024* लूटपाट करने वाला एक आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर, दूसरा फरार
अबोहर, 14 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीतो के प्रभारी भगवान सिंह, एएसआई काला सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने महिला की बाली छीनने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र काला सिंह वासी खुबबन को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी राहुल पुत्र मंगा सिंह अभी फरार है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जायेगा। थाना बहाववाला पुलिस ने महिला रूकमा देवी पत्नी पप्पू राम वासी खुब्बन के बयानों पर उसकी कान की बाली छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 89, 13.8.24 भांदस की धारा 304, 379बी के तहत आकाश सिंह व राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया