औरैया02अक्टूबर*अज्ञात वाहन में घुसा ट्रक हादसा टला*
*औरैया।* शनिवार की दोपहर देहरादून उत्तराखंड से रांची जा रहा कंटेनर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे रोड स्थित ग्राम पुरवा रहट के समीप आगे जा रहे अज्ञात वाहन में जा घुसा जिससे ट्रक की केबिन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होते ही पूर्वा रहिट निवासी आइटीबीपी के जवान सुशील कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये , और केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक सुलेमान पुत्र इश्तियाक निवासी देहरादून उत्तराखंड हादसे में बाल-बाल बच गया , लेकिन ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

More Stories
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*