कौशाम्बी6अगस्त24*झण्डा तैयार किये जाने के सम्बन्ध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एडीएम ने की बैठक*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी डूडा प्रबुद्ध सिंह द्वारा हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए झण्डा तैयार किये जाने के सम्बन्ध में अपने कार्यालय कक्ष में डूडा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विगत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 के मध्य हर-घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। जनपद में व्यापक जनसहभागिता से हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया जाना है। हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त आवासित घरों, सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों एवं समस्त शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाना है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करते हुए मानक के अनुसार झण्डा तैयार किया जाय।

More Stories
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण