बाँदा30सितम्बर*पैलानी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ मे दो अभियुक्तों को पकड़ कर जेल भेजा
बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर सहित थाना उमेश कुमार सिंह के अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु संदिग्ध चेकिंग व मुखबिर से जानकारी क्रम में आज गुरुवार को थाना क्षेत्र के सिन्धनकलाँ तिराहे में थाना के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र अपने सहयोगियों के साथ मे अभियुक्त प्रांशु पुत्र जयप्रकाश उम्र 22 साल निवासी ग्राम कैथी थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर के कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम नजायज सूखा गांजा व एक मोटरसाइकिल,प्रशांत सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह उम्र 19 साल निवासी कैथी थाना सुमेरपुर जिला हमीरपुर के कब्जे से 900 ग्राम सूखा गांजा इस तरह से कुल 4 किलो 300 ग्राम सूखा गांजा बरामद कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर 8/20 NDPS को जेल भेजा गया है।वही पूछताछ में कमल शिवहरे पुत्र रामकिशोर शिवहरे निवासी बघेटा थाना बबेरू जनपद बाँदा का नाम आया है।पकडने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र के अलावा कांस्टेबल जितेंद्र कुमार,मो.इकरार तथा रवि कुमार शर्मा थे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक