February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली31जुलाई24*क्षेत्र के जिहवा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

रायबरेली31जुलाई24*क्षेत्र के जिहवा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

रायबरेली31जुलाई24*क्षेत्र के जिहवा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जिहवा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, घटना आज बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे की है। बताते हैं कि, गांव निवासी उमेश कुमार का 4 वर्षीय पुत्र शशांक घर में बैठा हुआ था, तभी किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। चीख पुकार के बीच परिजन आनन-फानन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति में सुधार होता न देख, जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान लगभग 10:00 बजे दिन में शशांक की मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर 4 वर्षीय बच्चे शशांक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, परिजनों की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शशांक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से होना प्रतीत हो रही है, किंतु मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Taza Khabar