जयपुर30जुलाई2024*वृक्षारोपण कार्यक्रमआयोजित
दी एज्यूकेशन कमेटी ऑव दी माहेश्वरी समाज (सोसायटी) की ओर से वृक्षारोपणः “एक पौधा माँ के नाम” महाभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 29 जुलाई, 2024 से 15 अगस्त, 2024 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई, 2024 को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, कालवाड़ रोड में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। श्री दीपक जी जाखोटिया, सुरेंद्र जी बिहाणी तथा विष्णु जी तोषनीवाल कार्यक्रम के माननीय अतिथि रहे। विद्यादायिनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक, कविता तथा नृत्य के माध्यम से वृक्ष बचाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मानद सचिव श्री अशोक कुमार जी मालू,भवन मंत्री श्री श्याम सुंदर जी जाजू तथा प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सकरात्मक भूमिका निभाई।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।