कानपुर देहात 30 जुलाई 2024 *कौशल सुधार हेतु माटीकला शिल्पकारी में 15 दिवसीय, आवासीय प्रशिक्षण का अवसर*
उ०प्र० माटीकला बोर्ड, द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2024-25 मे माटीकला से जुड़े परम्परागत कामगारों के कौशल सुधार हेतु माटीकला शिल्पकारी 15 दिवसीय, आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र कालपी, जालौन में होगा, जिसमें जनपद कानपुर देहात के 20 लाभार्थियों को माटीकला के विषय विशेषज्ञ का व्याख्यान एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा कियात्मक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यकम में माटीकला की कलात्मक / सौन्दर्यपरक / सजावटी / गृह उपयोगी वस्तुयें जैसे मूर्ति, मृदभाण्डों, मृण्मय सजावट / कसीदाकारी, सिरेमिक / चीनी मिट्टी की वस्तुओं के उत्पादन के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित एवं संचालित करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक लाभार्थी दिनांक 15.08.2024 तक इस कार्यालय में अपना आवेदन कर सकते है
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
अयोध्या18जुलाई26*जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या , तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
मथुरा 18 जुलाई 26 थाना मगोर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर चैनपुर मे फायरिंग से दो लोग घायल*
लखनऊ18जुलाई26*श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय-अखिलेश यादव