पंजाब 29 जुलाई 2024* लूटपाट का आरोपी अभय सिंह काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 29 जुलाई (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के आरोपी अभय सिंह पुत्र काला सिंह उर्फ काली वासी वरियामनगर अबोहर को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 58, 7.6.24 भांदस की धारा 392, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इन्होंने भेड़े बकरियां चोरी की थी।
इसी प्रकार दूसरे मामले में मुकदमा नं. 73, 5.7.24 भांदस की धारा 118ए, 115/2, 191/3, 90 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया और रिमांड के बाद जेल भेजा।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:
बाँदा27जून26*भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में अतर्रा तहसील जिला बांदा उत्तरप्रदेश के युवाओं की मशाल यात्रा,
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय