प्रयागराज29जुलाई24*🔰 अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रयागराज जोन में तीन टीमों का गठन किया है*
इनमें झांसी की टीम आगरा , आगरा की टीम प्रयागराज और प्रयागराज की टीम झांसी में अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाएगी प्रत्येक टीम में प्रभारी भी बनाया गया रेलवे जानकारो के अनुसार प्रयागराज की टीम को प्रभारी यू के कौशिक आगरा की टीम का प्रभारी एम के गुप्ता और झांसी की टीम का प्रभारी पी एस परिहार को बनाया गया है । सूत्रों का कहना है कि अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा । इस दौरान कहीं पर अवैध वेंडिंग होते पाई गई तो संबंधित क्षेत्र के इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इस अभियान को लेकर थानों में पदस्थ इंस्पेक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है मालूम हो कि पूणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में गर्म चाय गिरने से दो रेलयात्री चलती ट्रेन से कूद गए थे जिनसे उनकी मौत हो गई थी जबकि तीन रेलयात्री झुलस गए थे रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है ।
More Stories
कानपुर7 अक्टूबर 26*थाईलैंड की महिला से शादी कर ऐंठे 60 लाख, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव;
पूर्णिया बिहार7अक्टूबर 26* पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें