नई दिल्ली28जुलाई24*देश मे राष्ट्रपति ने नये गवर्नर नियुक्त किये !!*
भारत के राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
(i) श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iii) श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) श्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(v) श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(vi) श्री सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(vii) श्री सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
(viii) श्री गुलाब चंद कटारिया, असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए और उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
(ix) सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।