पंजाब28सितम्बर*पंजाबी सभ्याचार मंच ने भगत सिंह के जन्मदिन पर ट्रैफिक पुलिस व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया
अबोहर, 28 सितंबर (शर्मा): पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर भगत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें फूल मालाएं अर्पित कर प्रणाम किया गया। पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने बताया कि आज हम आजादी का आनंद ले रहे हैं। भगत सिंह जैसे शूरवीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर हमारे देश को आजाद किया। हम बलिहारी हैं उन माताओं के जिन्होंने ऐसे शूरवीरों को जन्म दिया जिन्होंने फांसी के फंदों को हंसते हुए चूमा और कुर्बानी दी। इस दौरान संस्था द्वारा ट्रैफिक पुलिस के एएसआई शेरसिंह, एएसआई बाज सिंह, होमगार्ड के जवान बबलू व अन्य पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बी.एल. सिक्का ने कहा कि हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर संस्था के सदस्य सुभाष विज, नरेन्द्र धनाओ, गंगााधर बांसल, बी.एल. सिक्का, रविकांत गुप्ता, रमेश कुमार मिढ़ा, राजीव मक्कड़, कुलदीप कक्कड़, ममता नरूला, अल्का कम्बोज, गौशाला मैनेजिंग कमेटी के प्रधान फकीरचंद गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान एस.के. बांसल, अबोहर कांग्रेस कमेटी के प्रधान मोहन लाल ठठई आदि मौजूद थे।
फोटो:4,ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित करते मंच के सदस्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!