कौशांबी21जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की महत्वपूर्ण खबरें
[21/07, 8:16 pm] +91 99194 75893: *04 राशि चोरी की बकरी बकरा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20/21.07.2024 की रात्रि को थाना सैनी पर ग्रमीणों द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम चक बख्तियारा परसीपुर में 02 लोगों को बकरी बकरा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना पर थाना सैनी पुलिस उ०नि० रघुराज सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर 02 अभिमुक्तों 1. गुड्डू उर्फ सोहेल पुत्र मो० नवाब नि० नूरी मस्जिद थाना खागा जनपद फतेहपुर 2. सलमान पुत्र सलीम नि० बरहटा थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर को 04 राशि चोरी की बकरी बकरा व 01 अदद पिकअप वाहन सं० यूपी 78 बीडब्ल्यू 2316 के साथ चक बख्तियारा परसीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 245/24 धारा 303(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
[21/07, 9:03 pm] +91 98391 01290: *निरोधात्मक कार्यवाही में 26 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में ( थाना मंझनपुर से 03, थाना करारी से 02, थाना पश्चिम शरीरा से 03, थाना सराय अकिल से 04, थाना चरवा से 04, थाना संदीपनघाट से 04, थाना कोखराज से 02, थाना कड़ाधाम से 03, थाना मोहब्बतपुर पइंसा से 01) कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान मा० न्यायालय किया गया।
[21/07, 9:03 pm] +91 98391 01290: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 74 वाहनों का ई-चालान किया गया।
[21/07, 9:36 pm] +91 99191 60604: *एक-एक पेड़, एक-एक जीवन हैं, पौधारोपण अवश्य करें– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य*
*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पेड़ वर्तमान भी है और पेड़ भविष्य भी हैं*
*कौशाम्बी* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम, टेंवा में शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं एनसीसी के कैडेट को पौधा वितरित करते हुए कहा कि आस-पास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करें तथा पौधों का संरक्षण भी करें।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उ0प्र0 के लिए बहुत बड़ा दिन हैं। आज पूरे प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हैं। जनपद कौशाम्बी में भी 27 लाख 26 हजार पौधारोपण का लक्ष्य हैं। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर एक पेड़ मॉ के नाम लगाने का अभियान हैं। उन्हांने कहा कि आज चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तत्पश्चात जनपद कौशाम्बी में पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री किसी ना किसी जनपद में इस अभियान का शुभारम्भ करने के लिए गये हैं। सभी विभाग मिलकर पौधारोपण का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पहले वर्षा के समय में घर का सदस्य नीम का पेड़, आम का पेड़ या कोई और पेड़ लगाने का कार्य करते थे तथा वर्ष भर उसकी देखभाल भी करते थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पेड़ नहीं होगा तो वर्षा नहीं होगी, वर्षा नहीं होने से हमारे आपके बच्चों को जल के संकट का सामना करना पड़ सकता हैं, इसलिए हम सबका पहला और आखिरी धर्म है कि हम पेड़ लगायें भी और पेड़ बचायें भी। पेड़ वर्तमान भी है और पेड़ भविष्य भी हैं, पेड़ से पर्यावरण की रक्षा होती हैं प्रधानमंत्री की अच्छी सोच है कि एक पेड़ मॉ के नाम लगाने का अभियान प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आप जिनकों भी मॉ मानते हो, धरती मॉ, देवी मॉ, गंगा मॉ, यमुना मॉ एवं शीतला मॉ के नाम से पेड़ अवश्य लगाना। एक पेड़ मॉ के नाम एक अभियान है, यह अभियान पूरे देश में चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पर्याप्त पेड़ लगाकर बचाने का कार्य नहीं किया तो अभी आषाढ़ माह में वर्षा के लिए तरस रहें हैं, आगे चलकर सावन व भादों में भी वर्षा के लिए तरसना पड़ेंगा। जब वर्षा नहीं होनी हैं तब बेतहासा वर्षा होगी तथा जब वर्षा होनी चाहिए, तब हम प्रतीक्षारत रहेंगे कि वर्षा हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संकल्प लेकर जायें कि एक पेड़ अवश्य लगायेंगे तथा उसका संरक्षण करेंगे। एक-एक पेड़, एक-एक जीवन हैं, पौधारोपण अवश्य करें। उन्होने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आवाह्न किया कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें व उसका संरक्षण करें। सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें एवं पौधों का संरक्षण करें, जिससे प्रदेश में ही नहीं देश में भी नाम हो जाये कि इस जनपद में इतने पौधें लगे और संरक्षण किया गया।
[21/07, 10:27 pm] +91 98391 01290: *मागॅ दुघॅटना मे घायल पत्रकार पिंटू सिंह की केजीयूमेंसी मे इलाज के दौरान मौत*
=====================
प्रयागराज संस्करण के प्रबध निदेशक तथा पत्रकार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह मागॅ दुघॅटना मे घायल मे घायल हो गए जिनका इलाज लखनऊ स्थित केजीएमसी मे इलाज चल रहा था प्राप्त सूचना के अनुसार आज प्रात: पाँच बजे इलाज के दौरान दम तोड दिया ।यह मागॅ दुघॅटना प्रयागराज के (जारी) क्षेत्र मे शनिवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ैया और मैदा के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए शहर स्थित पार्वती हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि पिंटू सिंह समाचार संकलन कर देर शाम लगभग 7:30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर वापस लौट रहे थे। तभी एक चार पहिया वाहन अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक कार समेत घटित दुर्घटना करने के बाद दुर्घटना स्थल से फरार हो गया।

More Stories
अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल