गोण्डा27सितम्बर*रास्ते की भूमि पर दबंगो के जबरन अवैध निर्माण से त्रस्त महिला ने कप्तान से लगाई न्याय की गुहार*
कर्नलगंज गोंडा। तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम भौरीगंज पूरब तकिया निवासिनी एक महिला ने कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते की भूमि पर दबंगो के जबरन अवैध निर्माण को रोकने एवं उचित वैधानिक कार्रवाई करने हेतु न्याय की गुहार लगाई है। कप्तान को दिए गये प्रार्थनापत्र में पीड़ित महिला गुड़िया द्वारा कहा गया है कि उसके घर तक पहुंचने वाला रास्ता 10 फिट से अधिक चौड़ा था। गांव के ही कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति रास्ते की भूमि में 6 फिट बढ़कर निर्माण करने लगे। बीते 14 सितंबर को उसने उपजिलामजिस्ट्रेट के न्यायालय पर धारा 133 का वाद प्रस्तुत कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। जिसमें न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुये स्थगन आदेश पारित कर अनुपालन करने के लिए उसकी प्रति थानाध्यक्ष परसपुर को भेज दी। इसके बाद भी दबंग हल्का दरोगा व सिपाही से मिलीभगत करके जबरन निर्माण कराने लगे।उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। न्यायालय का फैसला आने तक किसी भी पक्ष को निर्माण नही करने दिया जायेगा एवं आदेश
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*