अनूपपुर18जुलाई24*अवैध क्लीनिक एवं अस्पताल संचालन के लिए जांच, निरीक्षण दल गठित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
18 जुलाई 2024/ अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक के जांच, निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने अनूपपुर शहरी क्षेत्र एवं विकासखण्ड स्तर पर अधिकारियों का दल गठित किया है। अनूपपुर शहरी क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विकासखण्ड क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी दल में शामिल हैं। अपर कलेक्टर ने गठित दल के सदस्यों को आपस में सम्पर्क एवं समन्वय कर अवैध रूप से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि के संबंध में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए हैं।
More Stories
लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार*
बांदा 11नंबर 26*कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती*