कौशांबी13जुलाई24*अपनो के चक्रव्यूह में उलझी मंझनपुर नगर पालिका*
*चार माह से विकास कार्य ठप,भाजपा की नातियों पर फिर रहा पानी*
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका अपनों के चक्रव्यूह में उलझ गई है।अपनो के चक्रव्यूह में उलझी नगर पालिका में चार माह से विकास कार्य ठप है। नगर पालिका अध्यक्ष लाख जतन के बाद भी अपनो के चक्रव्यूह को तोड़ नहीं पा रहा है। सूत्रों की माने तो भाजपाइयों की अंदर की कलह से ही विधानसभा सहित लोकसभा की सीट गवां चुके है। चर्चा है अब मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज पार्टी की गुटबाजी का शिकार हो गए है। पार्टी के कुछ पदाधिकारी अपने चक्रव्यूह में फंसा कर नगर पालिका अध्यक्ष को कुर्सी से हटाना चाह रहें है।
कौशाम्बी में भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनों के ही साजिश का शिकार हो रहें है। पार्टी के कुछ पदाधिकारी अपना उल्लू सीधा करने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों को आस्थिर करने में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो जिलाकार्यकरणी में मेन पद में होने के बाद भी लोकसभा 2024 में अपनी जाति का 30 प्रतिशत भी वोट पार्टी को दिलाने में नाकाम रहें है। सूत्रों की माने तो बिना जनाधार के जुगाड़ में मिली कुर्सी के दाम पर पार्टी के मेन पदाधिकारी उसूली करने में लगे है। अगर इनकी डिमांड पूरी न हुई तो अपनों की जड़ खोदना शुरु कर देते है। इसके साक्ष्य मंझनपुर नगर पालिका में देखें जा सकते है। यहाँ डिमांड पूरी न करने की वजह से भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष अपने पार्टी के कुछ पदाधिकारियों का शिकार हो गए है। आलम यह है कि पहले सभासदों से विरोध प्रदर्शन कराया गया है। इसके बाद भी डिमांड न पूरी हुई तो अब चक्रव्यूह रचकर नगर पालिका अध्यक्ष का निवास प्रमाण पत्र निरस्त कराने की साजिश किया जा रहा है। इसके लिए अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है।
चक्रव्यूह रचना वाले नेताओं और उनके साथियों का जल्द हो सकता है खुलासा
*सूत्र*

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें