वाराणसी11जुलाई24*पूर्वांचल के सात जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत,
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी। गरज-चमक के साथ तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से बुधवार को पूर्वांचल के सात जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई। अकेले चंदौली में ही पांच लोगों की मौत हुई है। छह महिलाओं सहित सात लोग झुलसे हैं।
पूर्वांचल के कई जिलों में बुधवार की दोपहर तेज बारिश हुई। इसी बीच बिजली गिरने से चंदौली में नियामतावाद के भिसौड़ी गांव निवासी मोती यादव (58) और कुंडा कला निवासी पुल्लू (40) की जान चली गई। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी चचेरे भाई चिंटू (13) और अंकित (15) की मौत हो गई। बरहनी विकासखंड के कोदई गांव निवासी मुनीव बिंद (55) की भी मौत हुई है।
इसी तरह गाजीपुर के मरदह में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जौनपुर में किसान, मऊ में महिला, सोनभद्र में महिला और बलिया में किसान की जान गई है। वाराणसी के धौरहरा निवासी राजेंद्र की व्रजपात से मौत हो गई। वहीं चौबेपुर में दो मछुआरे धूपलाल साहनी (52) और पुन्नू साहनी (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
More Stories
बांदा 15 सितंबर 26*अदालत में भूमि विवाद, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर! अब कमिश्नर ने कहा—कोर्ट के आदेश तक रोको निर्माण।*
बांदा 15 सितंबर26*न्यायिक कार्यों में हिन्दी का सरल,स्पष्ट एवं प्रभावी प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका – जिला न्यायाधीश*
बांदा 15 सितंबर 26*मंडलायुक्त और पर्यावरण प्रहरी ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*