बीकानेर09जुलाई24*जन आधार कार्ड के बिना भी होगा इलाज:
पीबीएम और सेटेलाइट अस्पताल में मरीज को मिलेगी सुविधा, कार्ड भी बनेगा
बीकानेर
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल जन आधार कार्ड के बिना भी मरीज का इलाज किया जा सकेगा। राज्य सरकार के आदेश पर बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने बताया- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशालय ने एक आदेश जारी कर जन आधार कार्ड के आधार पर किसी का इलाज रोकने के लिए स्पष्ट मना किया है। विशेष परिस्थितियों में अधीक्षक स्तर पर इलाज की स्वीकृति दी जाएगी।
इसके लिए रोगी को जनआधार कार्ड बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू करनी होगी। वो ये सहमति देगा कि उसका जन आधार कार्ड बना दिया जाए। संबंधित अस्पताल के अधीक्षक इस संबंध में जिला कलेक्टर को सूचित करेगा कि इस व्यक्ति का जन आधार कार्ड बनाया जाना है।
एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने एसपीएमसी और इससे चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षकों एवं जांच कार्य से सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। अब पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल (सेटेलाइट जस्सूसर गेट) व गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में इलाज के लिए जन आधार कार्ड नहीं होने पर भी इलाज होगा। बशर्ते जन आधार कार्ड बना हुआ नहीं हो। वैसे भी सिर्फ नंबर लेकर भी इलाज दिया जाता है।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें