बाराबंकी8जुलाई24*स्कूल के लिए घर से निकली आठवीं की छात्रा लापता
– पीड़ित पिता पुलिस को तहरीर देकर लगाई मदद की गुहार
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
मसौली-बाराबंकी। थाना क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा के घर वापिस न पहुचने पर पीड़ित पिता ने मसौली पुलिस से मदद गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र मसौली के कस्बा शहाबपुर निवासी अतीक ने पुत्र स्वर्गीय मो जान ने मसौली पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को मेरी तेरह वर्षीय पुत्री जो कि क्लास 8 की छात्रा है। विद्यालय घर से पढ़ने के लिए गयी थी। साथ में गए मोहल्ले के सभी बच्चे वापस लौट आये लेकिन मेरी पुत्री नही लौटी। तब विद्यालय जाकर जानकारी की तो पता चला कि वह विद्यालय आई ही नही है। रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नही मिल सकी। पीड़ित के मोबाइल पर एक नम्बर से काल आई थी। जब उस नम्बर पर दुबारा फोन किया गया तो उसने अपना नाम कंजी बताते हुए कहा कि वह कानपुर से बोल रहा है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
More Stories
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन