सहारनपुर8जुलाई24*राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…*
सहारनपुर:: सोमवार को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के मार्गदर्शन में दिनांक 10.11. एवं 12 जुलाई को पैटी ऑफेन्स की विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 13.07.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सहारनपुर एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जा रहा है। आज माननीय न्यायाधीश महोदया श्रीमती बबीता रानी माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बर रावत, माननीय अपर जिला जज प्रथम, ब्रिजेश कुमार शर्मा, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं सचिव निशांत त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री शाश्यत पाण्डेय एप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिय/अपर जिला जज श्री प्रबोध कुमार वर्मा बताया कि यह प्रभार वैन सहारनपुर के सभी गांवों तहसीलों, पंचायतों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में (Remote Area) में दिनांक 08.07.2024 से 10.07.2024 तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में एवं विभिन्न कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करेगी। इस जागरूकता व प्रचार प्रसार के कार्य में पी०एल०वी० को नामित किया गया है। निसन्देह इसके अच्छे परिणाम राष्ट्रीय लोक अदालत के समय देखने को मिलेगें। माननीय न्यायाधीश महोदया, श्रीमती बबीता रानी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के बाद वैवाहिक पाद (तलाक के प्रकरण को छोडकर) लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, एनआईएक्ट के वाय, दीवानी बाद विद्युत अधिनियम के वाद, एमवीएक्ट व ट्रैफिक ई-चालान के वाद, भूराजस्य के वाद (केवल जनपद न्यायालय में लम्बित) बैंकों के लोन सम्बन्धित विवाद प्रशासन के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है. जिसमें दोनो पक्षों की जीत होती है। निस्तारित बाद की कोई अपील नहीं होती तथा अदा की गयी कोर्टफीस वापिस हो जाती है। अतः सभी विद्वान अधिवक्तागण, बादकारीगण एवं समस्त हितधारको से मेरी अपील है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बने और अधिक से अधिक पाद निस्तारित करायें, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.07.2024 के सम्बन्ध में माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अम्बर रावत, माननीय अपर जिला जज प्रथम, भी ब्रिजेश कुमार शर्मा बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता एवं सचिव श्री निशांत त्यागी ने भी अपने अपने विचार रखें। दिनांक 09.03.2024 को आयोजित लोक अदालत में कुल 432035 वाद निस्तारित हुए थे। दिनांक 09.03.2024 की राष्ट्रीय लोक अदालत में इससे अधिक वाद निस्तारित कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कोर्टस स्टाफ एवं अधिवक्तगण उपस्थित रहे। पूर्ण प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

More Stories
भागलपुर21मई26* भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जताया विरोध – कहा माफी मांगे राहुल गांधी!
कौशाम्बी21मई26*आधी रात को प्रेमिका से रासलीला रचाने पहुंचे युवक की जमकर हुई कुटाई*
कौशाम्बी21मई26*फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*