औरैया 07 जुलाई 24*महिला ने जबरन दुष्कर्म करने का लगाया आरोप , कोतवाली में दी लिखित तहरीर*
*बिधूना(औरैया)* कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने लिखित तहरीर देते हुए बताया की वह हर रोज की भांति अपने खेत पर काम करने के लिए जाती थी तभी गांव का ही एक व्यक्ति सुभाष चंद्र पुत्र सोनेलाल खेत में पहले से ही घात लगाए बैठा था जिसने महिला को जबरन पकड़ लिया और कहने लगा कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो ।महिला ने आरोप लगाया उक्त व्यक्ति ने हमको जबरन मक्का के खेत में खींच कर ले गया और मेरा मुंह बंद कर दिया और हमारे साथ दुष्कर्म किया ।दुष्कर्म करने के बाद कहने लगा कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा महिला ने बताया की उक्त व्यक्ति ने बीते रोज बुरी तरह से मारपीट भी की है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है।
औरैया से रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।