वाराणसी07जुलाई24*झूम के वरसे बदरा
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी। मानसून ने बनारस में अब रफ्तार पकड़ लिया है। इसके चलते रविवार की दोपहर जहां जोरदार बारिश का काशीवासियों ने लुत्फ उठाया वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूरे हफ्ते अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। सुबह सूरज निकलने के बाद ऐसा लग नहीं रहा था कि बरसात होगी मगर अचानक आसमान में काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। इससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया।
मौसम विभाग ने बनारस में अच्छी बारिश का संकेत दिया है। इस सप्ताह के अंत तक बनारस में अच्छी बारिश के आसार हैं। इससे पहले शनिवार की शाम से देर रात तक हुई बरसात ने मौसम में ठंडक का लोगों को जहां एहसास कराया वहीं एसी और कूलर लोगों को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के इलाकों में बारिश के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया है।
गौरतलब है कि बनारस के अलग-अलग स्थानों में कई तरह की बारिश देखे जा रहे हैं। शहर के उत्तरी इलाके में पानी अधिक गिर रहा है, जबकि दक्षिणी हिस्से में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विज्ञानियों कि माने तो मानसून जब आता है तो पूरे शहर में एक समान और एक साथ बारिश होती है। बीते दिनों स्थानीय बादलों ने बनारस में वर्षा कराई थी, जिससे पूरे काशी में एकसमान बारिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब आगे बनारस में ठीकठाक पानी बरस सकता है। बारिश तेज हवा, बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ होगी। इस सप्ताह के अंत तक बनारस में अच्छी बारिश के आसार हैं।

More Stories
सुल्तानपुर20मई26* पुलिस मुठभेड़, 25,000 रुपये का इनामी गोतस्कर घायल/गिरफ्तार,*
नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*