अनूपपुर 06 जुलाई 24*शहडोल पुलिस के दो विजेता खिलाड़ी 1500-1500 रुपये से पुरस्कृत
अनूपपुर ( ब्यूरो राजेश शिवहरे )एडीजीपी शहडोल ज़ोन डी.सी. सागर ने प्रधान आरक्षक संतोष कटारिया एवं आरक्षक सुदीप मिश्रा द्वारा जोनल पुलिस वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर 1500-1500 रुपये से पुरस्कृत किया। यह उल्लेखनीय है कि 23वीं पूर्वी जोन अंतर्जिला मध्य प्रदेश पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2024 में जिला शहडोल के प्रधान आरक्षक संतोष कटारिया और आरक्षक सुदीप मिश्रा द्वारा पॉंच पदक कांटे की टक्कर में जीते जिनमें से 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक हैं। प्रधान आरक्षक संतोष कटारिया ने वेट लिफ्टिंग में गोल्ड पदक, पावर लिफ्टिंग में सिल्वर पदक और रेसलिंग में सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार आरक्षक सुदीप मिश्रा ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड पदक और वेट लिफ्टिंग में सिल्वर पदक प्राप्त किया। डी.सी. सागर ने एडीजीपी कार्यालय में दोनों पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया और हौसला-अफजाई के लिए 1500-1500 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया।
मैं पत्थर पर लिखी इबारत हूं, तुम शीशे से कब तक तोड़ोगे।
मिटने वाला मैं नाम नहीं, तुम मुझको कब तक रोकोगे।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।