पंजाब06जुलाई24*एसजीपीसी की मांग: कंगना रणौत पर दर्ज किया जाए केस, राहुल गांधी के अभय मुद्रा वाले तर्क पर जताई आपत्ति*
*अमर उजाला पंजाब*
एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा सांसद कंगना की ओर से पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ की गईं घृणित टिप्पणियों की निंदा की गई।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत के खिलाफ केस दर्ज करने का प्रस्ताव पास किया गया है।
एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकारिणी ने प्रस्ताव कर भाजपा सांसद कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का कंगना के पंजाब विरोधी व नफरत भरे भाषण पर कार्रवाई न करना राज्य के प्रतिनिधित्व से मुंह मोड़ने जैसा है।
वहीं, कार्यकारिणी ने एक और प्रस्ताव पास करते हुए सरकार से पिछले दिनों राजस्थान में न्यायिक परीक्षा में अमृतधारी सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक ककार उतारने के लिए मजबूर करने के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,