मथुरा04जुलाई2024*दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
मथुरा से रिपोर्ट कु0 सोनम यूपी आजतक
पीड़ित नरेश पुत्र जुगेंद्र सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार का भरण पोषण गाड़ी चलाकर करता है 9-10 मई की रात एक बजे पड़ोस में रहने वाले एसवीर उर्फ कालू पुत्र बेनीराम ने उसके घर पर फोनकर के गलत सूचना दी कि उनकी भैंस खुल गई है। जब उसे देखने उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर निकली तो आरोपी अपने घर में उठा ले गया। इस दौरान उसकी पत्नी पुकारती रही। बाद में इस मामले में ग्यारह मई को एसवीर के खिलाफ धारा 354, 376 व पोक्सो एक्ट में अपराध तो पंजीकृत कर लिया लेकिन आज तक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित का आरोप है कि मांट के विधायक के राजनैतिक प्रभाव के चलते आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*