बाराबंकी28जून24*डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को आवश्यक पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि डीएम सत्येन्द्र कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त रुप औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे,वीडियो कान्फ्रेंसिंग रुम आदि का सघनता से निरिक्षण किया। फिर कैदियों की बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त डीएम ने यहां साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*