लखनऊ25जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇🏻
*=============================*
*शेयर बाजार में सब ‘मंगल’, सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार कर नए शिखर पर*
*1* लोकसभा स्पीकर के लिए पहली बार चुनाव, बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा; राहुल बोले- डिप्टी स्पीकर पद मिलता तो समर्थन करते
*2* ‘इमरजेंसी लगाने वालों को संविधान के लिए प्रेम दिखाने का हक नहीं’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
*3* PM बोले- इमरजेंसी लगाने वाले संविधान पर प्यार न जताएं, चिदंबरम बोले- इस बार दूसरी इमरजेंसी से बचने के लिए जनता ने वोट किया
*4* युवराज की दादी ने थोपा आपातकाल और पिता राजीव ने बताया था जरूरी, अमित शाह सबूत भी दिए
*5* मंगलवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष के लिए आम सहमति बनाने को लेकर एक बार फिर विपक्षी नेताओं की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात हुई, लेकिन इस बैठक में भी आम सहमति नहीं बन सकी।
*6* जेल से रिहा नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल, HC ने जमानत के फैसले पर रोक रखी बरकरार
*7* पेपर लीक पर सख्त हुई योगी सरकार, उम्रकैद का प्रावधान, एक करोड़ जुर्माना, अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी
*8* महाराष्ट्र में हार के बाद भाजपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री सूर्यकांता पाटिल अब शरद पवार के साथ
*9* नवीन पटनायक के फैसले से बीजेपी के लिए मुश्किल हुआ राज्यसभा का ‘नंबर गेम’, कई छोटे दलों की करनी पड़ सकती है खुशामद, नवीन पटनायक ने कहा कि राज्यसभा में केंद्र सरकार का विरोध करेंगे
*10* एमपी सरकार नहीं भरेगी मंत्रियों का इनकम टैक्स, मोहन कैबिनेट ने 52 साल पुराना नियम बदला; 5 साल में जमा किए 3.24 करोड़
*11* नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर में बिजली के पाइप से भरा पानी, अयोध्या में मंदिर निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कुछ लोगों ने सिर्फ भ्रम फैलाया
*12* अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया बाहर, सेमी में भारत-इंग्लैंड और अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका आमने-सामने
*13* शेयर बाजार ने 78,164 का हाई बनाया, इसके बाद सेंसेक्स 712 अंक चढ़कर 78,053 पर बंद, निफ्टी में भी 183 अंक की तेजी रही.
*=============================*
[25/06, 7:00 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “स्पीकर का पद संवैधानिक पद है और हम सब इस बात को मानते हैं कि स्पीकर सबके होते हैं। आज NDA के पास बहुमत है और सबकी इच्छा है कि सहमति के साथ लोकसभा अध्यक्ष बने। हमारा मानना है कि हम एक बड़ी सहमति की ओर बढ़ रहे हैं और विपक्ष भी इस दिशा में विचार कर रहा है।”
[25/06, 7:01 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
[25/06, 7:02 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज मैंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की है और कुछ निर्णय भी हुए हैं। हमारे राज्य की फसल कोदोकुटकी MSP में छूट गई थी, रागी उसके समकक्ष फसल है ऐसे में कोदोकुटकी की MSP को उसकी बराबरी में लाने का मैंने सुझाव दिया। उस बात को मानने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं… दलहन और पाम ऑयल को लेकर उन्होंने सुझाव दिए हैं…”
[25/06, 7:02 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कृषि भवन में बैठक की।
[25/06, 7:03 pm] +91 94151 97071: 🆔केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मोहन यादव के साथ आज मध्य प्रदेश के कई विषयों को लेकर हमारी बैठक हुई। प्रधानमंत्री का आह्वान श्री अन्न को प्रोत्साहित करने का है, अभी तक MSP पर कोदोकुटकी की कोई खरीद नहीं होती थी। अब हमने रागी के समर्थन मूल्य पर कोदोकुटकी की भी खरीदी का निर्णय किया है जिससे श्री अन्न को बढ़ावा मिल सके…”
[25/06, 7:04 pm] +91 94566 47591: *यूपी : कानपुर में पुलिस ने ब्लैक फिल्म-हूटर लगी BJP नेता शैलेंद्र त्रिपाठी की गाड़ी रोकी इस पर BJP नेता भिड़ गए। बोले- 100-500 गाड़ी और मंगवा रहा हूं, सीज करिए। आज तुमको समझ आएगा। झंडा देखकर तुम लोगों को एलर्जी हो रही है।*
हंगामा होने से BJP नेता की गाड़ी पर एक्शन नहीं हो सका।
[25/06, 7:04 pm] +91 94151 97071: 🆔जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी, 25 जून एक काला दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि 25 जून 1975 की काली रात इस देश के लोगों पर वज्रपात बनकर आई थी। लोगों को जेलों में भरने का काम किया गया। प्रेस पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग किया है…”
[25/06, 7:05 pm] +91 94151 97071: 🆔केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, “तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब के सेवन के कारण जो हादसा हुआ है वह बहुत दर्दनाक और अमानवीय है, इसमें लगभग 59 लोगों की मृत्यु हुई व 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं… मामला जब स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के संज्ञान में आया तो उन्होंने विपक्ष(कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा कि वहां उनके सहयोगी सरकार में यह घटना हुई है, उन्होंने इस घटना की CBI जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा… तमिलनाडु में 2023 में भी इस तरह की घटना हो चुकी है,
[25/06, 7:06 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “स्पीकर किसी पार्टी का पद नहीं है, स्पीकर पूरे संसद का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां बहुमत को मानना चाहिए, बहुत से राज्यों में जिसकी सरकार होती है उसके स्पीकर व डिप्टी स्पीकर होते हैं लेकिन वे(विपक्ष) चाहते हैं कि डिप्टी स्पीकर पर पहले ही फैसला हो जाए, हमारा कहना है कि पहले स्पीकर पर फैसला हो जाए जब डिप्टी स्पीकर की बात होगी तो बैठकर तय कर लिया जाएगा, इसी पर सहमति नहीं बनी है…”
[25/06, 7:07 pm] Monu shivrajpur: Kanpur/ बिकरू काण्ड से जुड़े व्यक्तियों पर ईडी ने दर्ज की रिपोर्ट , चौबेपुर से लेकर कानपुर तक के लोगों का बीपी डाउन, अभी पांच लोगों पर दर्ज हुई है रिपोर्ट
[25/06, 7:07 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा काम किया जाएगा।”
[25/06, 7:08 pm] +91 94151 97071: 🆔भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “शपथ लेकर बहुत अच्छा लग रहा है। PM मोदी, CM योगी और गोरखपुर की जनता का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझपर फिर से विश्वास जताया है… आज शपथ लेकर फिर से जनता की सेवा का संकल्प लिया है… चूकि हमारे पास अच्छी संख्या है इसलिए हमारे स्पीकर जीतेंगे और देश का कल्याण होगा…”
[25/06, 7:08 pm] +91 94151 97071: 🆔पश्चिम बंगाल: कोलकाता के मेहता बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
[25/06, 7:09 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने हाई कोर्ट के फैसले पर कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब जेल में गए हैं तो उनके खिलाफ सभी सबूतों को जांचा गया है… कोर्ट ने जो भी निर्णय दिया है वह तथ्यों के आधार पर दिया होगा और जो भी डेटा है उसके आधार पर दिया होगा…”
[25/06, 7:10 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “धार्मिक पर्यटन केंद्र होने के कारण पूरे दुनिया से लोग यहां(मथुरा) आते हैं, हम यातायात प्रबंधन प्रणाली को और सुदृढ़ करेंगे और बहुत अच्छा कार्य करेंगे…”
[25/06, 7:11 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, “अगर स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद पर सहमति बन जाती तो चुनाव की नौबत नहीं आती लेकिन सरकार विपक्ष को कोई पद नहीं देना चाहती… इस स्थिति में हमें उम्मीदवार खड़ा करना पड़ रहा है और अब चुनाव होगा।”
[25/06, 7:12 pm] +91 94151 97071: 🆔केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “…कांग्रेस आज संविधान की बात करती है लेकिन संविधान का गला किसने घोटा? किसने संविधान में संशोधन किए? इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी तानाशाह बन गई थी, उन्होंने संविधान का गला घोटा… मेरे जैसे नेताओं को आधी रात में गिरफ्तार किया गया… यह काला दिन कोई कभी भूल नहीं सकता, आज यह संकल्प लेने का दिन है कि फिर से कभी देश में आपातकाल न लगे…”
[25/06, 7:13 pm] +91 94151 97071: *🆔लखनऊ : नगर निगम की टीम ने पेट शॉप पर मारा छापा*
नगर निगम कैटल कैचिंग विभाग द्वारा छापेमारी,पशु कल्याण अधिकारी डॉ.अभिनव वर्मा ने चलाया अभियान,आलमबाग के रतनाम, राजाजीपुरम में ब्लैकबेरी में छापेमारी,राजाजीपुरम ई ब्लॉक के क्रिस्टल पेट जोन में भी छापा,क्रिस्टल पेट जोन पर की गई चालान की कार्रवाई,ब्लैकबेरी पेट शॉप का मालिक दुकान बंद करके फरार,छापेमारी के दौरान 4 श्वान बिना लाइसेंस के पाए गए,3 जर्मन शेफेर्ड,1 पोमेरियन श्वान बिना लाइसेंस पाया.
[25/06, 7:14 pm] +91 94151 97071: 🆔कन्नौज – विसर्जन यात्रा में आये बुजुर्ग नहर में डूबे, विसर्जन के बाद नहर में नहाने उतरे थे बुजुर्ग, तेज बहाव के कारण नहर में बहकर डूबे बुजुर्ग, एनडीआरएफ की टीम बुजुर्ग को तलाशने में जुटी.
🆔कन्नौज – रोडवेज बस में 3 युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार, युवकों के पास से मोबाइल समेत अन्य सामान लूटा, बस चालक ने बेहोशी की हालत में सौरिख टोल पर छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी, सौरिख थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस अपने क्षेत्र में घटना होने से कर रही इंकार.
🆔लखनऊ- कानपुर के गैंगस्टर रहे विकास दुबे के खिलाफ चार्जशीट, पत्नी रिचा दुबे और गैंग के 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट, ईडी ने लखनऊ की विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया , विकास दुबे और उसके गिरोह की संपत्ति जब्त करेगी ED, ईडी ने अब तक 10.12 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की है.
[25/06, 7:15 pm] +91 94151 97071: 🆔महराजगंज : नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप,परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,बच्चे को बहला फुसलाकर किया गया कुकर्म,महराजगंज के नौतनवां कस्बे का मामला.
🆔अमेठी – दबंगों द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य , पुलिस से शिकायत के बावजूद नहीं रूक रहा निर्माण, जबरन निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, मामला कोर्ट में होने के बावजूद भी हो रहा निर्माण कार्य, जामों थाना क्षेत्र के बलभदपुर के रानीपुर गांव का मामला.
[25/06, 7:16 pm] +91 94151 97071: 🆔सुल्तानपुर- आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, आकाशीय बिजली गिरने से किशोर,महिला की मौत, किशोर और महिला की अलग-अलग जगह हुई मौत, गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सफुल्लागंज गांव की घटना.
🆔सोनभद्र- घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, दुष्कर्म , पति संग थाने पर पहुंची पीड़िता ने दी तहरीर, महिला ने SP को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र का मामला.
🆔रायबरेली- दिनदहाड़े दबंगों ने जबरन दुकान का तोड़ा ताला, ताला तोड़कर दुकान में रखा सामान किया पार, कोर्ट में दुकान का मामला चल रहा विचाराधीन, पीड़ित ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार, रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र का मामला.
[25/06, 7:17 pm] +91 94151 97071: 🆔अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खैर थाना इलाके के एचना गांव सोमना रोड की घटना.
🆔बागपत – हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत, छत पर हाइटेंशन के तारों की चपेट में आया था बच्चा, कोतवाली बागपत क्षेत्र के बसा टीकरी गांव की घटना.
[25/06, 7:18 pm] +91 94151 97071: 🆔दिल्ली-संसद भवन में यूपी के सांसदों का शपथ ग्रहण
धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
[25/06, 7:19 pm] +91 94151 97071: 🆔बाँदा से सपा की कृष्णा पटेल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
[25/06, 7:20 pm] +91 94151 97071: 🆔फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
[25/06, 7:21 pm] +91 94151 97071: 🆔यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी ने पत्नी के साथ आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
[25/06, 7:22 pm] +91 94151 97071: ✍🏻प्रिया सरोज मछली शहर से लोकसभा सदस्य चुनी गई हैं। वो सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं और वाराणसी से सटी हुई उनकी लोकसभा है। सदन में आज प्रिया सरोज ने पद और कर्तव्य की शपथ ली। राजनीति में आने से पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। उनके पिता तूफानी सरोज सांसद रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के पुराने नेता हैं।

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन