March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर24जून24*स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने हेतु किए जाएं सार्थक प्रयास- कलेक्टर

अनूपपुर24जून24*स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने हेतु किए जाएं सार्थक प्रयास- कलेक्टर

अनूपपुर24जून24*स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने हेतु किए जाएं सार्थक प्रयास- कलेक्टर

कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन गतिविधि की समीक्षा

अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक

24 जून 2024- आजीविका के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने कि सार्थक प्रयास किए जाएं। आजीविका आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं को सकल यूनिट उत्पाद का एक्सप्लोजर विजिट कराया जाए। उक्ताशय के विचार कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन गतिविधि की समीक्षा करते हुए कही।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, लीड़ बैंक प्रबंधक, ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, वॉटर शेड़ एवं एनआरएलएम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि आजीविका मिशन के जिन स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधि से जोड़ा जा रहा है, उन्हें आजीविका की ली गई गतिविधि यूनिट की अच्छी समझ हो, इसलिए ऐसे समूहों की महिलाओं का सफल यूनिट का जिले या जिले के बाहर एक्सपोजर विजिट कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आजीविका गतिविधि चयन के तत्काल उपरांत एक्सपोजर विजिट सुनिश्चित की जाए, संतुष्टि उपरांत बैंकिंग लोन की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जाए तथा विभागीय अधिकारी स्व सहायता समूह को समृद्ध बनाने हेतु उनको प्रेरित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की विभागीय अधिकारी स्व सहायता समूह के प्रोजेक्ट का अवलोकन करें तथा मांग आपूर्ति गतिविधि का प्राथमिकता में चयन किया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी समूह के प्रोजेक्ट को देख लें क्योंकि बैंक लोन के साथ नए प्रोजेक्ट किसी तरह रिस्क न रहे। उन्होने आजीविका गतिविधियों का कलस्टर विकास के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूह एक ही तरह की गतिविधि ना लें तथा अंतिम गतिविधि को बैंक भेजें। जुलाई तक चार-पांच यूनिट प्रारंभ हो जाए, ऐसा लक्ष्य रखें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि समूह फाइनल होने पर अच्छी यूनिट का एक्सपोजर विजिट कराएं। फाइनल से पहले विभागीय अधिकारी गतिविधियों का परीक्षण करें।