कौशांबी22जून24*थाना महेवाघाट एवं पश्चिम शरीरा में डीएम एसपी ने सुनी जनशिकायतें*
*राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना महेवाघाट एवं थाना पश्चिम शरीरा में जनशिकायतों को सुनकर एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
थाना महेवाघाट में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार थाना पश्चिम शरीरा में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*