अनूपपुर 20 जून 24*प्राथमिक शाला पोड़ी के नॉलेजफुल बच्चों से प्रभावित हुए कमिश्नर
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)20 जून 2024- कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड की प्राथमिक शाला पोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कक्षा दूसरी, तीसरी, चौथी एवं पांचवी के छात्र-छात्राओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारत की राजधानी, मध्यप्रदेश की राजधानी, शहडोल संभाग के कमिश्नर, अनूपपुर जिले के कलेक्टर के संबंध में प्रश्न किए, जिनका छात्र- छात्राओं ने सटीक और सही उत्तर दिया। कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं से 19 का पहाड़ा पढ़ने के लिए कहा जिस पर छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर को 19 का पहाड़ा पढ़कर सुनाया। छात्र-छात्राओं से पूछे गए प्रश्नों का सही और सटीक उत्तर देने पर कमिश्नर ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते है, जिस पर बच्चों ने कमिश्नर को बताया कि वे कलेक्टर,इन्जीनियर पुलिस, डॉक्टर बनना चाहते हैं। कुछ बच्चों ने बताया कि वह पढ़ लिखकर सेना में भर्ती हेाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के इस बेबाक अन्दाज से कमिश्नर काफी प्रभावित हुए तथा मौके पर उपस्थित शिक्षिका को निर्देश दिए के वह छात्र-छात्राओं का सतत मार्गदर्शन करें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान की जानकारी भी दें। इस दौरान कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली, जिस पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें आज मध्यान्ह भोजन में दाल, रोटी, सब्जी दी गई है। स्कूल के निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश भी उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*