अनूपपुर18जून24*जिले के 83205 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जारी
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को जारी की किसान सम्मान निधि
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
18 जून जिले भर में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से अनूपपुर जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 83 हजार 205 किसानों को दो-दो हजार रुपए की राशि जारी की। यह इस योजना की 17वीं किस्त है। कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर दीपशिखा भगत, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगरपालिका पसान के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, लाभान्वित किसान व शासकीय सेवक शामिल हुए।
जिलेभर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को देखने की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
More Stories
बांदा 15 सितंबर26*न्यायिक कार्यों में हिन्दी का सरल,स्पष्ट एवं प्रभावी प्रयोग आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका – जिला न्यायाधीश*
बांदा 15 सितंबर 26*मंडलायुक्त और पर्यावरण प्रहरी ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण*
पंजाब 15 सितंबर 26*बार एसो. के प्रधान अमनदीप धारीवाल व अन्य मैंबरों ने न्यायाधीशों से की मुलाकात, मुंह मीठा करवाया