औरैया 21 सितंबर *पाठशाला में किसानों को दी गई तकनीकी कृषि की जानकारी*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना क्षेत्र के ग्राम लखुनों में मंगलवार को आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को खाद बीज पर अनुदान व तकनीकी कृषि की जानकारी दी गई।
इस किसान पाठशाला के मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि श्रीबाबू ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि तोरई राई जिप्सम आदि कृषि बीज भंडारों पर अनुदान के साथ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिप्सम पर 75 प्रतिशी का अनुदान है , वही पराली को नष्ट करने के लिए किसान बाजार में उपलब्ध रसायनिक का घोल बनाकर छिड़काव करें। उन्होंने किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति की जांच के लिए समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने और जांच में जो भी पोषक तत्वों की कमी पाई जाए उसे दूर कर जैविक खेती के माध्यम से बेहतर कृषि उत्पादन हासिल करने की सलाह दी। इस मौके पर प्राविधिक सहायक नीरज कुमार ने भी तकनीकी कृषि की जानकारी दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर देहात, 28 सितंबर 2026*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*
कानपुर देहात। 28 सितम्बर 2026*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन*
लखनऊ 28 सितंबर 26*लखनऊ में करीब 300 पूर्व सैनिकों ने UP पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया।