पंजाब 12 जून 2024* लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों भूपिंद्र सिंह भिंदा पुत्र पूर्ण सिंह वरियाम नगर अबोहर, जिम्मी उर्फ काकू पुत्र जसकरण सिंह गली नं.2 वरियाम नगर अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। इनका तीसरा अभय पुत्र काला सिंह वासी वरियाम नगर फरार बताया जा रहा है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि लूटपाट करने वालों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। नगर थाना 2 की पुलिस ने दो आरोपियों भूपिंद्र सिंह व जिम्मी को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 4 बकरे-बकरियां बरामद किये गये हैं। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने फौजी पुत्र तोता राम वासी रामसरा के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 58, 7.6.24 भांदस की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो : 5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें