मुंगेर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
मुंगेर बिहार 11/6/24* राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई
मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने मुंगेर के नवनिर्वाचित लोकप्रिय सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी है बधाई देते हुए समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आदरणीय ललन बाबू के केंद्र में मंत्री बनने से मुंगेर लोकसभा का तेजी से सर्वांगीण विकास होगा। वरिष्ठ सदस्य व अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि ललन बाबू के केंद्रीय मंत्री बनने से भूमिहार समाज के लोग ही नहीं समाज के हर वर्ग के लोग भी बेहद प्रसन्न हैं। समाज के युवा नेता प्रणव कुमार ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद आदरणीय ललन बाबू को केंद्रीय मंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता हूँ सांसद महोदय के केंद्रीय मंत्री बनने से हमारे भूमिहार समाज के लोगों के साथ मुंगेर एवं देश की जनता भी गौरवान्वित हैं। संसद को केंद्र में मंत्री बनने पर बधाई देने वाले सदस्यों में सदस्य मणि शंकर भोलू, समाजसेवी डॉक्टर हेमंत कुमार, असित कुमार सिंह, दीपक कुमार, पंकज कुमार शांडिल्य, पंकज कुमार सिंह, त्रिपुररि चौधरी , नवेंदू कुमार सिंह आदी अन्य सदस्य शामिल थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*
Calcutta 20 July 2026*Calcutta High Court has refused interim permission to the Mamata Banerjee-
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,