कौशाम्बी06जून24*पर्यटन स्थल को एयरपोर्ट,प्रयागराज से जोडने वाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कौशाम्बी पर्यटन स्थल को एयरपोर्ट,प्रयागराज से जोडने वाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य कि प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड कौशाम्बी दया शंकर से फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से समन्वय कर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर सर्वप्रथम उन समस्याओं का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य मे तेजी से प्रगति लायी जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी चायल एवं मझनपुर को निर्देशित किया कि फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराया जाय तथा अधिशासी अभियन्ता को राजस्व से सम्बन्धित अपेक्षित जानकारी/रिकार्ड समय से उपलब्ध करायी जाय।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दायरे में वन विभाग की 10.4 हेक्टेयर भूमि आ रही है,जिसके बदले में राजस्व विभाग द्वारा वन विभाग को अन्यत्र स्थान पर 07 हेक्टेयर एवं 03 हेक्टेयर की भूमि उपलब्ध करायी गयी थी, जिस पर वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें सम्पूर्ण 10.4 हेक्टेयर गैर वनभूमि या वह गैर वन भूमि जो 05 हेक्टेयर से कम न हो उपलब्ध करायी जाय,इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित कर वन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं उप जिलाधिकारीगण राहुल देव भट्ट व आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
उत्तराखंड १५ फरवरी २६ * २२ अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपट
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।