पंजाब 06 जून 2024* चोर को मौत के घाट उतारने के मामले में तीन मोहल्लावासियों के खिलाफ मामला दर्ज
जल्द किया जायेगा आरोपियों को गिरफ्तार : डीएसपी अरूण मुंडन
अबोहर, 06 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर में बुधवार को प्रेम नगर में लोगों के घर में घुसने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को चोर समझकर पीटने के बाद हुई उसकी मौत के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने फिलहाल संता सिंह के भतीजे जगवीर सिंह के बयानों पर काली खुंगर व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304ए, 342, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि जगवीर सिंह पुत्र मंगा सिंह ने बताया कि उसका चाचा संता सिंह मजदूरी करता था। कल उसका चाचा किसी काम के सिलसिले में प्रेम नगर में गया था, जहां के रहने वाले काली खुंगर नोहरे वाले व दो अज्ञात लोगों ने उसके चाचा पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ कर खंबे से बांध दिया और मारपीट भी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी जब उसे ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी तबीयत बिगड गई और पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस उच्चाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व खम्बे से बंधा मृतक चोर।U
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*