मथुरा 06 जून 2024* फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले वांछित अभियुक्त को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना सदर बजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 376/22 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र स्व0 श्री सोरन सिंह नि0 शाहपुर थाना कोसीकला जनपद मथुरा को दिनांक 05.06.2024 को समय 22.10 बजे गोकुल बैराज मोड थाना क्षेत्र सदर बाजार जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अर्जुन सिंह पुत्र स्व0 श्री सोरन सिंह नि0 शाहपुर थाना कोसीकला जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक
गोकुल बैराज मोड थाना सदर बाजार जनपद मथुरा
दिनांक – 05.06.2024 समय 22.10 बजे
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 376/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि थाना सदर बाजार मथुरा
2. मु0अ0सं0 587/17 धारा 420/406/467/468/471 व 120बी भादवि थाना वृन्दावन मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
1- प्र0नि0 श्री छोटेलाल थाना सदर बाजर मथुरा
2- उ0नि0 श्री नीरज सिंह भाटी थाना सदर बाजार मथुरा
3- उ0नि0 प्रशि0 श्री रजत कुमार थाना सदर बाजार मथुरा ।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*