May 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

थाना रावतपुर कानपुर नगर05जून24* मु0अ0सं0 224/24 धारा 385/507 भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रावतपुर कानपुर नगर05जून24* मु0अ0सं0 224/24 धारा 385/507 भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट 03 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रावतपुर कानपुर नगर05जून24* मु0अ0सं0 224/24 धारा 385/507 भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट 03 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन मे अनावरण हेतु शेष अभियोगो में वांछित/इनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन पश्चिम, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर के निर्देशन पर श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय की अगुवाई मे दिनांक 03.06.2024 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या धारा 385/507 भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट मे मुकदमा वादिनी द्वारा एक लिखित तहरीर दिया गया कि एक अज्ञात मो0न0 से वादिनी के मोबाइल पर अपने पति के साथ बिताये हुए व्यक्तिगत निजी वीडियो एवं फोटो को वादिनी के व्हाटसएप पर भेजा गया तथा वादिनी को वीडियो वायरल करने की धमकी दिया गया एवं 50 हजार रूपये की मांग करने के मैसेज किया गया । वादिनी अपने भाई की शादी में अप्रैल 2024 में झींझक कानपुर देहात गयी थी उस दौरान मोबाइल खराब हो जाने पर बनने को दिया गया था वहाँ अभियुक्त गण द्वारा कुछ रेन्डम पासवर्ड डालकर मोबाइल में व्यक्तिगत निजी फोटो को ले लिया गया था जिस पर थाना रावतपुर पुलिस एवं सर्विलांस प्रभारी पश्चिमी के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आज मु0अ0सं0 224/24 धारा 385/507 भादवि व 67 ए आईटी एक्ट में प्रकाश में आये अभियुक्तगणो की तलाश हेतु थाना हाजा से रवाना होकर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.06.2024 को गिरफ्तार किया गया जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. प्रिन्स यादव उर्फ छैलू पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव निवासी ओमनगर वार्ड नं0 08 झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष 2. नैतिक अवस्थी उर्फ राहिल पुत्र पवन अवस्थी निवासी ओम नगर वार्ड नं0 08 झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष 3. मयंक शर्मा उर्फ टोलू पुत्र मनोज शर्मा निवासी वार्ड नं0 14 अम्बेडकरनगर झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गये अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 385/507 भादवि व 67 ए आईटी एक्ट से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लेकर थाना रावतपुर पर दाखिल किया गया जिनको मा०न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. प्रिन्स यादव उर्फ छैलू पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव निवासी ओमनगर वार्ड नं0 08 झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष ।

2. नैतिक अवस्थी उर्फ राहिल पुत्र पवन अवस्थी निवासी ओम नगर वार्ड नं0 08 झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष ।

3. मयंक शर्मा उर्फ टोलू पुत्र मनोज शर्मा निवासी वार्ड नं0 14 अम्बेडकरनगर झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात उम्र करीब 18 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0सं0 224/24 धारा 385/507 भादवि व 67 ए आईटी एक्ट थाना रावतपुर कानपुर नगर।

माल बरामदगी

1. 01 अदद मोबाइल फोन एप्पल कम्पनी

2. 01 अदद मोबाइल लावा कम्पनी

3. 01 अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी

गिरफ्तार व माल बरामद करने वाली टीम

1. निरीक्षक विजय कुमार यादव

2. उ0नि0 शिव प्रताप सिंह एवं टीम (सर्विलान्स वेस्ट प्रभारी)

3. उ0नि0 विकास यादव

4. उ0नि0 अंकुर चौधरी

5. उ0नि0 राकेश कुमार नादर

6. हे0का0 2268 अनुज कुमार अवस्थी