अनूपपुर 05 जून 24*स्वयंसेवकों ने संघ कार्यालय में किया पौधारोपण
इस बारिश सौ पौधे लगाने और बचाने का लिया संकल्प
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)आज विश्व पर्यावरण दिवस की प्रात: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संघ कार्यालय परिसर में बेल के दौ पौधे लगाए। जिला सामाजिक समरसता मंच के संपर्क प्रमुख मनोज कुमार द्विवेदी ने बतलाया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रात: मुझे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय परिसर में विश्व कल्याणार्थ बेल के दो छोटे पौधे रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नीतेश जी के साथ जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी , जिला व्यवस्था प्रमुख हरिशंकर वर्मा , दिनेश तिवारी, अजय पाण्डेय, जी एस चतुर्वेदी , संपत मिश्रा के साथ संघ परिवार के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे। भीषण गर्मी से परेशान बहुत से लोगों ने वृक्षारोपण कार्य के महत्व को समझा है। स्वयंसेवकों ने इस बारिश में अलग – अलग सुरक्षित परिसरों में सौ से अधिक पौधे लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लेते हुए जिला वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ प्रदान की हैं ।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल