हल्द्वानी 05 जून 2024* एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर हल्द्वानी आर्मी कैंट में फलदार छायादार पौधारोपण कर आम जनमानस को पौधारोपण करने एवं वृक्षों का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक रोहतास प्रजापति ने संयुक्त रुप से कहा कि पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है क्योंकि हमारे स्वस्थ जीवन के लिए पृथ्वी ग्रह पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि हम सभी का भोजन हवा पानी सहित अनेक जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर करती है साथ ही बहुत से वृक्ष आयुर्वेदिक औषधि होने के साथ वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखकर प्राणदायक ऑक्सीजन की मात्रा को अधिक रूप से बढ़ते है और वृक्षों की उपस्थिति से वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं व उद्योगों से निकलते प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित कर वातावरण शुद्ध हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ वृक्षों का संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए हर संभव कार्य करना चाहिए जिससे हम सभी लोग शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ होकर सकारात्मक सोच के साथ हमेशा धर्महित समाजहित भारतहित में कार्य करते रहे
इस दौरान पौधारोपण करने में भारतीय सेना के जवानों के साथ संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार मार्गदर्शक रोहतास प्रजापति पूर्णिमा रजवार मनीष साहू सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*