पंजाब20सितम्बर*पशुओं से भरा ट्रक काबू किया, 17 सांड बरामद, 1 की मौत
अबोहर, 20 सितंबर (शर्मा): सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी तथा समाजसेवी कृष्ण लाल पुत्र आत्मा राम वासी नई आबादी अबोहर के सहयोग से बुचडख़ाने ले जा रहे ट्रक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी व गौसेवकों को देखते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो गये। इस ट्रक में से 17 सांड जिंदा निकाले गये जबकि 1 की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने कृष्ण पुत्र आत्मा राम वासी नई आबादी अबोहर के बयानों के आधार पर आवारा पशुओं का ट्रक बूचड़ खाने ले जाने के मामले में मुकदमा नं. 86, 19.09.2021, भांदस की धारा 429 व काऊ एक्ट के तहत संदीप उर्फ नेतू पुत्र बगड़ा राम वासी काला टिब्बा हालाबाद कमालवाला, महावीर पुत्र बगड़ा राम व एक अन्य के खिलाफ मामलादर्ज किया है। सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व लोगों द्वारा पकड़ा गया ट्रक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
प्रयागराज १४ मई २६ *46 साल बाद मिला इंसाफ, विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को उम्रकैद
लखनऊ १४ मई २६ * एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक ने अपने कार्यालय तक साइकिल चलाकर किया सतत परिवहन पहल का नेतृत्व
नोएडा १४ मई २६ * हापुड़ प्रकरण में जाना वाले एडवोकेट दिनेश अवाना जी सदस्य -उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नोएडा हाजीपुर सैक्टर-104 नोएडा पुलिस ने किया नजरबंद