October 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी03जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी03जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

कौशाम्बी03जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें

[03/06, 6:53 pm] +91 96216 39625: *कौशाम्बी में विद्युत सिप्टिंग के नाम पर करोड़ो का खेल*

*सड़क बनने के बाद फिर विद्युत खंभा विभाग को खड़ा करना पड़ेगा जिससे फिर सरकारी धन होगा बर्बाद*

*कौशाम्बी।**विधुत अधिकारियों ने ठेकेदारों को लाभ देने के उद्देश्य से प्रस्तावित राम वन गमन मार्ग में विद्युत शिफ्टिंग के नाम पर करोड़ों का खेल किया है। मामले की शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच हुई तो विद्युत अधिकारियों के भ्रष्ट कारनामे का खुलासा होगा और कई अधिकारी दंडित होंगे।

मंझनपुर नगर कोतवाली इलाके के कादीपुर के पास प्रस्तावित रामवन गमन मार्ग पर कादीपुर से नियामतपुर तक सड़क की पटरी पर खंभा खड़ा कर विद्युतीकरण कराया गया था। प्रस्तावित रामवन गमन मार्ग के सड़क की पटरी पर नियम विरुद्ध तरीके से विद्युतीकरण कराया गया जबकि प्रस्तावित सड़क पर विद्युतीकरण कराकर सरकारी धन खर्च नहीं किया जा सकता लेकिन विभाग सब कुछ जानता रहा और ठेकेदार को लाभ देने के उद्देश्य से प्रस्तावित रामवन गमन मार्ग में बिजली का खंभा खड़ा कर ठेकेदार को भुगतान कर दिया।

प्रस्तावित रामवन गमन के किनारे कराए गए विद्युतीकरण में विद्युत सप्लाई शुरू होने से पहले रामवन गमन मार्ग चौड़ीकरण के लिए पटरियां उखड़ने लगी जिससे बिजली विभाग द्वारा खड़े किए गए खंभे उखाड़ना स्वाभाविक है और खंभे लगाने में जो भुगतान किया गया वह ठेकेदार को सीधा लाभ हो गया। सड़क बनने के बाद फिर विद्युत खंभा विभाग को खड़ा करना पड़ेगा जिससे फिर सरकारी धन बर्बाद होगा।

विद्युत सप्लाई शुरु होने से पहले अब खम्भों के शिफ्टिंग का टेंडर करा दिया। विभागीय अफसर अपने चाहते ठेकेदारों को सरकारी लाभ देने के लिए नियम विरुद्ध योजना बना रहे हैं। चर्चाओं पर जाएं तो चहेते ठेकेदारों को सरकारी योजना का गलत तरीके से लाभ देने के आड़ में 40 प्रतिशत की कमीशन खोरी की विभाग में चर्चा बनी हुई है। इस कमीशन खोरी में कौन-कौन हिस्सेदार है यह बड़ी जांच का विषय है। आखिर प्रस्तावित रामवन गमन मार्ग में चौड़ीकरण से पहले क्यों विद्युतीकरण कराया गया। ठेकेदार को दोहरा लाभ देने के लिए अफसरों ने खेला किया है। पहले विद्युतीकरण के लिए भुगतान कर दिया अब सिप्टिंग के नाम पर सरकारी खजाना लुटा दिया। यदि संपूर्ण प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हुई तो कई अधिकारियों पर गज गिरना तय है।

[03/06, 7:52 pm] +91 96216 39625: *डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा*

*कौशांबी।**04 जून को लोकसभा चुनाव के मतों की गणना होना है। इसी क्रम में डीएम और एसपी मतगणना की तैयारियों को परखने के लिए मतगणना स्थल नवीन मण्डी परिसर का निरीक्षण किया। मतपेटिका की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के लिये बने प्रवेश द्वारों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए।

[03/06, 7:52 pm] +91 96216 39625: *पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई*

*कौशांबी।**पुलिस अधिक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनकर उनकी समस्या का समाधान किया गया तथा कुछ समस्या को सुनकर समस्या का समाधान के लिए संबंधित को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक आदेश – निर्देश दिए गए।

[03/06, 8:14 pm] +91 99191 96696: *सरकारी हैण्ड पाइप पर पानी भरने गई विवाहिता को दबंगो ने पीटा*

*कौशाम्बी।* गर्भवती महिला अपने घर के नजदीक सरकारी हैण्ड पाइप पर पानी भरने के लिए गई थी। पड़ोस के ही दबंग किस्म के व्यक्तियों ने महिला को पानी भरने से मना करते हुए बाल्टी उठा कर फेंक दिया। पीड़ित महिला ने कहा कि सरकारी हैण्ड पाइप है मैं पानी भर के जाऊंगी इतनी सी बात में दबंगो ने पीड़ित महिला को भद्दी – भद्दी गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो सभी लोग एकजुट होकर बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया है। जिससे महिला के शिर व शरीर में काफी चोटें आई है। बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के चरवा खुर्द की आरती देवी पत्नी अशोक कुमार रैदास ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे घर के नजदीक सरकारी हैण्ड पाइप पर पानी भरने के लिए गई थी। उसी समय पड़ोस के ही राज नारायण, मुन्ना, ममता, हमीरा व पारूल एक जुट होकर मौके पर आकर पीड़ित महिला को पानी भरने से मना कर दिया। पीड़िता ने पानी भरने का विरोध किया तो सभी लोग एकजुट होकर पीड़िता को लाठी डंडों से बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया। पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव करते हुए घायल महिला को डायल 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर के लिए भेजा गया है। घायल महिला ने अपने रिस्तेदारो के साथ चरवा थाना पहुंच कर नाम जद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने कि मांग किया है। चरवा पुलिस ने घायल महिला के शिकायती प्रार्थना पत्र पाकर गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके इलाज हेतु नवीन स्वास्थ केन्द्र चरवा भेज दिया है।

[03/06, 8:22 pm] +91 96216 39625: *लू से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक का निर्देश*

*कौशांबी।**मतदान स्थल पर लू से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक शुद्ध पेय जल, कूलर, पंखा, मेडिकल किट आदि का प्रबंध करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। सुगम यातायात हेतु पुलिस कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा लाये जाने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Taza Khabar