रीवा म0प्र0 3जून24*बाइक से पेट्रोल निकालकर युवक को जलाया, आरोपित गिरफ्तार*
रीवा। आपसी विवाद में आग लगाने की घटना में झुलसे हुए युवक की हालत में सुधार हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला चोरहटा थाना अंतर्गत नौबस्ता चौकी क्षेत्र के गढ़वा गांव का है। घटना में विद्यानंद चौधरी बुरी तरह से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में बालेंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि मेरा भाई विद्यानंद गांव के ही रहने वाले राजेश चौधरी के साथ छिजवार गया हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी राजेश ने बाइक से पेट्रोल निकालकर विद्यानंद पर डाला और आग लगा दी।
परिजनों का आरोप है कि दोनों साथ में शराब के ठेके पर गए हुए थे। घटना भी शराब ठेके से कुछ दूर पर घटित हुई है। घायल युवक घरों में लाइट फिटिंग का काम करता है।पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल एवं आरोपित आपस में चाचा भतीजा है।
*इनका कहना हैं*
आग लगाने की घटना में युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। किस बात को लेकर विवाद हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है जबकि घायल एवं आरोपित दोनों आपस में चाचा भतीजा है।
*अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा*
आग से झुलसे से युवक की हालत में सुधार हो रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
*डॉ अतुल सिंह सीएमओ संजय गांधी हॉस्पिटल*
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’