औरैया 20 सितंबर *प्रधानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*
*औरैया।* विकासखंड औरैया के सभागार में नवनिर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय ब्लाक प्रमुख औरैया व खंड विकास अधिकारी औरैया के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर 47 प्रधान उपस्थित हुए। योग मास्टर ट्रेनर द्वारा उनको उनके कर्तव्य क्या है , उनके अधिकार क्या है , विस्तार से बताया गया। ग्राम सभा क्या है , ग्राम पंचायत किसे कहते हैं , ग्राम पंचायत में 6 समिति में होती हैं। उनके क्या कार्य है। हम अपने पंचायत को मॉडल पंचायत कैसे बना सकते हैं। इस बारे में विस्तार से चर्चा की , व हम अपने गांव के लोगों को रोजगार कैसे जोडे , हम अपने गांव की महिलाओं को टीकाकरण करवाएं , हम अपने गांव के बच्चों की साफ सफाई की देखरेख रखें , स्कूल में बच्चे जा रहे है कि नहीं जा रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वेश कुमार दुबे सहायक विकास अधिकारी पंचायत व लखनऊ से आए हुए 4 मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार शर्मा , सुनील कुमार उपाध्याय , प्रीति सिंह , मांडवी मिश्रा व प्रधान ज्योति देवी सलेमपुर , नवल सिंह , अनीता देवी , इनोटिया जितेंद्र यादव , तालिब , रानी देवी चिचोली , अमरावती बरमूपुर , राम प्रकाश बरबटपुर , रमाकांत की रसूलपुर आज प्रधान उपस्थित हुए।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*