वाराणसी31मई24*लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने आए यूपी पुलिस के जवान की हीटवेव से मौत
बाराणसी 31/05/24 *खजुरी खजनी के भेउसा निवासी रमेश प्रसाद पुत्र जियाउ यूपी पुलिस के जवान थे। गाजीपुर में अंतिम चरण में मतदान होने के चलते वो लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने के लिए सैदपुर के करमपुर बूथ पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वो मधुमेह से पीड़ित थे। उनके बेटे गोपाल प्रसाद ने बताया कि बूथ पर तैनातl होने के दौरान भीषण गर्मी के चलते वो अचेत हो गए तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस बात का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वो दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके सहित पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है