February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 19 सितंबर *दूसरे दिन भी समस्याओं से जूझते रहे फूलपुर के लोग*

औरैया 19 सितंबर *दूसरे दिन भी समस्याओं से जूझते रहे फूलपुर के लोग*

औरैया 19 सितंबर *दूसरे दिन भी समस्याओं से जूझते रहे फूलपुर के लोग*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में बीते 2 दिनों से बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है। गलियों में भरा पानी जहा घरों में घुस रहा है।वही लोग रात रात भर जागकर घरों से पानी निकाल रहे है । कई घरों में पानी भरने से ना तो खाना ही बना। न हीं लोगों की आंखों में नींद ही आई । वहीं सिंचाई भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर विभाग उदासीन बना हुआ तमाशा देख रहा है।
बता दें भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर में करीब 1 दर्जन से अधिक कुलावे हैं । सूत्रों की मानें तो इनमें से सिर्फ दो कुलावे वैद्य होने की पुष्टि ही सिंचाई विभाग ने की है । जबकि करीब 8 से अधिक कुलावे अवैध रूप से बने हुए हैं। लोगों ने अपनी फसलों में पानी लगाने के लिए कुलावों को खोल दिया। आलम यह रहा कि नहर का ओवरफ्लो पानी इन कुलावों से होकर फूलपुर गांव में भर गया। जिससे आसपास के करीब 100 एकड़ फसल को जलमग्न करते हुए यह पानी फूलपुर गांव की गलियों में घुटनों तक भरकर घरों में घुसने लगा । वही हाईवे से बडेरा जाने वाले मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित गांववासी अपने मकान, ग्रहस्थी को लेकर चिंतित हैं। वहीं सिंचाई विभाग इस तबाही के लिये गांववालों को जिम्मेदार ठहराते हुए मौका मुआयना कर गत दिवस ही वापिस लौट आया। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने मिलकर खुले कुलावों को बंद किया। अभी तक सिंचाई विभाग की ओर से कोई ठोस कदम न उठाएं जाने से नाराज एसडीएम ने सिचाई विभाग को कड़े लहजे में चिन्हित दोषियों पर एफ़आईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। 2 दिन से आई समस्या को लेकर शुक्रवार को कुछ प्रशासनिक अधिकारी तो मौके पर पहुंचे थे । लेकिन शनिवार को गांव में कोई भी नहीं पहुंचा। जिससे लोग दूसरे दिन भी प्रशासनिक राहत से मरहूम दिखे।
एसडीएम विजेता ने बताया कि सिंचाई भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर विभाग को जांच कर अवैध कुलावों को खोलने वाले लोगों को चिन्हित कर शीघ्र ही एफ आई आर कराने के आदेश दिए गए हैं। वही एक्सईएन सिंचाई भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर औरैया रामसागर ने बताया कि विभागीय टीम जांच के लिए गई थी। कुछ अवैध कुलावे पाए गए हैं जिनसे यह समस्या आई है। उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही गांव में भरा पानी निकालने के लिए ग्राम पंचायत विभाग को पहुंचना चाहिए यह उनका काम है।

Taza Khabar