अयोध्या26मई24*बस की टक्कर से महिला की मौत, दो टुकड़ों में बंट गया शरीर, कांप गया लोगों का कलेजा*
अयोध्या
लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो सड़क दुर्घटना हुई। पहली सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई और उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। एक टुकड़ा बस में फंस जाने के कारण डेढ़ किलोमीटर दूर गिरा। जिसने भी यह हादसा देखा कांप कर रह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।
रविवार सुबह सनाहा गांव निवासी बीतना (55) पत्नी जगजीवन यादव राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के अरकुना चौराहे स्थित सड़क पार कर रही थी। इसी बीच अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने महिला को टक्कर ने मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के दो टुकड़े हो गए। एक टुकड़ा अरकुना चौराहे पर दूसरा डेढ़ किलोमीटर मुबारकगंज चौराहे पर जा गिरा।
यह दुर्घटना देख लोगों के कलेजे दहल गए। इसे लेकर हलका इंचार्ज हरे कृष्णा ने बताया कि शव के दो टुकड़े हो गए थे। जिससे इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।बस को चौकी में खड़ा करा लिया गया है और चालक परिचालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतका के परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश