October 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या24मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या24मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या24मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें

[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *सरयू में डूबे युवक का शव बरामद*

सरयू नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान डूबे शिक्षक के सबसे छोटे पुत्र की 72 घंटे के बाद शव गुरुवार बरामद कर लिया गया। जिसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बाहरपुर में किया गया। लक्ष्मण घाट पर अपने तीन मित्रों के साथ स्नान करने गए प्रिंस डूब गया था। शव घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। पिता महेंद्र सैनी हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जोहन में प्रधानाध्यापक हैं। उसके अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान मुनिराम, सियाराम वर्मा, रमेश वर्मा, राम दयाल, जय नारायन सिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *दादी को सुलाकर युवती फरार*

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी से एक युवती अपनी दादी को सुलाकर फरार हो गई। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कांशीराम कॉलोनी निवासी वृद्धा का कहना कि एक मई को फतेहपुर जनपद निवासी उनकी बेटी की 18 वर्षीय पुत्री अयोध्या घूमने और दर्शन-पूजन के लिए आई थी। 15 मई की रात नातिन ने उसको खाना-पानी और दवा देने के बाद नीबू-पानी दिया। नातिन के साथ अपने कमरे में एक ही बिस्तर पर सो गई। अगले दिन सुबह पड़ोसियों को दरवाजा खुला देख चोरी की आशंका हुई तो उनको जगाया। उठने के बाद उन्होंने देखा कि बिस्तर से नातिन गायब है। इसकी जानकारी अपने बिटिया-दामाद को दी और तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर अब फतेहपुर थाना क्षेत्र के थाना असोधर स्थित मनावा निवासी युवक विमल विश्वकर्मा के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश कराई जा रही है।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु की जेब कटी, 50 हजार गायब*

अयोध्या में श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला हनुमानगढ़ी का है। यहां महाराष्ट्र से दर्शन करने आए श्रद्धालु के जेब से जेबकतरों ने 50 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़ित श्रद्धालु बब्बन चंदर माठी ने थाना राम जन्मभूमि में तहरीर दी है। पुलिस हनुमानगढ़ी में लगी सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। महाराष्ट्र के अहमदनगर तहसील राहुरी के बबन चंद माणी 50 सदस्यों के साथ राम नगरी में दर्शन के लिए आए थे। सुबह नौ बजे सभी सदस्यों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए गए हुए थे। दर्शन के दौरान जेबकतरों ने मौका देखकर उनके जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। बबन ने बताया कि दर्शन के बाद जब प्रसाद के पैसे देने लगे तो देखा पैसे गायब हैं। उन्होंने बताया जो रुपये थे, ग्रुप के सभी लोगों के थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि हनुमानगढ़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से जहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, तो वहीं चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। हनुमानगढ़ी समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आए दिन चोर हाथ साफ करते रहते हैं। इससे पहले तमिलनाडु से आने वाले श्रद्धालुओं की चेन चोरों ने पार की थी।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज*

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिसंबर 2024 तक निर्माणाधीन राम मंदिर के कार्य का लक्ष्य रखा गया है, जिसको पूरा के लिए राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर मंदिर के निर्माण की प्रगति भी जानी। नृपेंद्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ परिसर में संक्षिप्त बैठक भी की है। आज शुक्रवार को होने वाली बैठक में मंदिर के प्रथम व दूसरे तल के निर्माण की समीक्षा की जाएगी। प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होनी है। डिजाइन आदि पर मंथन होगा।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *कथित चिकित्सक के मामले में भेजा रिमांइडर*

जिला अस्पताल के कथित चिकित्सक विनोद सिंह के मामले में कार्रवाई न होती देख प्रशासन ने एक बार फिर से उच्चाधिकारियों को रिमांइडर भेजा है। सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने गुरुवार को बताया कि मामले में डीजी व एमसीआई को भी पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई के लिए आदेश मांगा है।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *अनुपस्थित भंडार अधीक्षक का कटा एक दिन का वेतन*

रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला में अनुपस्थित पाए गए भंडार अधीक्षक का एक दिन को वेतन काट दिया गया। साथ ही कठोर चेतावनी दी गई। कार्रवाई अयोध्या क्षेत्र के सेवा प्रबंधक ने की। परिवहन निगम ने पत्र जारी कर निर्देश दिया था कि लोकसभा चुनाव तक किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। लेकिन क्षेत्रीय कार्यशाला के भंडार अधीक्षक शीतला प्रसाद पांडेय 21 मई को बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जानकारी पर सेवा प्रबंधक ने पांडेय का एक दिन का वेतन कटौती करते हुए भविष्य के लिए कठोर चेतावनी जारी की है।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *राम मंदिर के खंभे में बनी हनुमान जी की मूर्ति खंडित,सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर, ट्रस्ट ने किया इंकार*

राम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास एक न खंभे में बनी हनुमान जी की मूर्ति के खंडित होने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रही है। लिखा गया है कि अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के मुख्य द्वार पर हनुमान जी की प्रतिमा का एक हाथ खंडित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संज्ञान ले। मंदिर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने इस मामले से इंकार करते हुए कहा कि यह पुरानी फोटो है। वर्तमान में कोई भी खंडित मूर्ति नहीं है।
[24/05, 7:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *छुट्टी की खुशी हुई काफूर जिला छोड़ने पर लगी रोक*

कक्षा एक से आठ तक के बेसिक स्कूलों 18 मई से बंद कर दिए गए हैं। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। शिक्षक गर्मियों के अवकाश का आनंद लेने के लिए घूमने जाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया है। आदेश में कहा गया है कि चार जून को मतगणना होनी है। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। इसे देखते हुए जिले के समस्त प्रधानाध्यापक, इंचार्ज,सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यदि मुख्यालय से उनकी अनुपस्थिति की जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि चार जून के बाद ही शिक्षकों को बाहर जाने के लिए अनुमति दी जा सकती है। वह भी आवेदन करने के बाद। चार जून तक कोई भी जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकता है।
[24/05, 8:56 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *सरयू में डूबे युवक का शव बरामद*
सरयू नदी में डूब कर मरने वालों का सिलसिला है जारी
Ayodhya: सरयू नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान डूबे शिक्षक के सबसे छोटे पुत्र की 72 घंटे के बाद शव गुरुवार बरामद कर लिया गया। जिसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बाहरपुर में किया गया। लक्ष्मण घाट पर अपने तीन मित्रों के साथ स्नान करने गए प्रिंस डूब गया था। शव घर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। पिता महेंद्र सैनी हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जोहन में प्रधानाध्यापक हैं। उसके अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान मुनिराम, सियाराम वर्मा, रमेश वर्मा, राम दयाल, जय नारायन सिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
[24/05, 9:03 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि पर
*प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन आज*
अयोध्या।
पत्रकार स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के 10 वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन आज 24 मई शुक्रवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे प्रेस क्लब सिविल लाइन में किया गया है। जिसमें चर्चा का मुख्य विषय “भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका” है। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहेगे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ मनमोहन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो अजय प्रताप सिंह करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष सुरेश पाठक व सचिव नाथबक्श सिंह ने दी।
[24/05, 9:41 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *बिजली चोरी के मामले में व्यवसायी पर केस दर्ज*

अयोध्या
बिना मीटर के अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने के मामले में बिजली निगम की टीम ने व्यवसायी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह कार्रवाई कैंट बिजली घर से जुड़ी शक्तिनगर कॉलोनी में हुई है।
एंटी पॉवर थेफ्ट सेल में दर्ज एफआईआर में अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की शाम शक्ति नगर कॉलोनी में वीरेंद्र कुमार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया था। व्यवसायी बिना मीटर के अवैध रूप से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कनेक्शन संबंधी कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। चार कोर की केबिल पर 0.28 किलोवाट का भार चलता मिला। थाना प्रभारी बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
[24/05, 9:41 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, अयोध्या पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल का बयान, काफी साल पहले आया था अयोध्या, लेकिन प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली बार आया हूं अयोध्या, कल्याण सिंह जब थे मुख्यमंत्री तब आया था अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आया हूं अयोध्या करूंगा प्रभु राम का दर्शन, अयोध्या के लिए पूरे देश से मिल रहा स्फूर्ति,
[24/05, 11:30 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *दादी को सुलाकर युवती फरार*

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी से एक युवती अपनी दादी को सुलाकर फरार हो गई। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कांशीराम कॉलोनी निवासी वृद्धा का कहना कि एक मई को फतेहपुर जनपद निवासी उनकी बेटी की 18 वर्षीय पुत्री अयोध्या घूमने और दर्शन-पूजन के लिए आई थी। 15 मई की रात नातिन ने उसको खाना-पानी और दवा देने के बाद नीबू-पानी दिया। नातिन के साथ अपने कमरे में एक ही बिस्तर पर सो गई। अगले दिन सुबह पड़ोसियों को दरवाजा खुला देख चोरी की आशंका हुई तो उनको जगाया। उठने के बाद उन्होंने देखा कि बिस्तर से नातिन गायब है। इसकी जानकारी अपने बिटिया-दामाद को दी और तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर अब फतेहपुर थाना क्षेत्र के थाना असोधर स्थित मनावा निवासी युवक विमल विश्वकर्मा के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश कराई जा रही है।